
कलेक्टर और सीईओ ने रोपे पौधे
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जवा विकासखण्ड के कल्याणपुर में शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा ने माध्यमिक शाला परिसर के समीप आम के पौधे रोपे। कलेक्टर ने कहा कि रोपित पौधों की देखभाल और सुरक्षा का पूरा प्रबंध करें। जिला शिक्षा अधिकारी तथा तहसीलदार माध्यमिक शाला की शासकीय भूमि का सीमांकन कराकर उसे सुरक्षित रखने की व्यवस्था करें। नवीन स्वीकृति शाला भवन इसी भूमि पर बनाएं। कलेक्टर ने स्कूल के प्रवेश द्वार के समीप नाले में अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाले के किनारे से तत्काल झोपड़ी हटाएं।