जनपद सदस्य उप चुनाव की कार्यवाही के लिए प्रेक्षक नियुक्त
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 12 में रिक्त पद के उप चुनाव की कार्यवाही के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री अरूण पाण्डेय को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने प्रेक्षक के लायजनिंग आफीसर के दायित्वों के निर्वहन के लिए परियोजना अधिकारी संजय सिंह को तैनात किया है। सहायक ग्रेड तीन अजय सूर्यवंशी को कार्यालयीन कार्य के लिए तैनात किया गया है
।
