मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ट्रेन 12 अक्टूबर को जाएगी तिरूपति-श्रीकालहस्ती
तीर्थ दर्शन ट्रेन से यात्रा के लिए आवेदन 23 सितम्बर तक
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को किसी एक तीर्थ स्थल की नि:शुल्क यात्रा कराई जाती है। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो आयकर दाता नहीं हैं तीर्थयात्रा कर सकते हैं। महिलाओं को आयु सीमा में दो वर्ष की छूट दी गई है। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि रीवा रेलवे स्टेशन से तीर्थ दर्शन ट्रेन 12 अक्टूबर को तिरूपति-श्रीकालहस्ती के लिए प्रस्थान करेगी। इसमें रीवा जिले के 156 वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा का नि:शुल्क लाभ दिया जा रहा है। पात्र बुजुर्ग तीर्थ दर्शन यात्रा का लाभ लेने के लिए तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय अथवा नगर पंचायत कार्यालय में 23 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। यात्रा के दौरान सभी तीर्थयात्रियों को नाश्ता, चाय, पानी, भोजन तथा ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी। तीर्थयात्री अपने साथ दैनिक उपयोग की सामग्री, कपड़े तथा दवाएं साथ रखें। तीर्थयात्री रवाना होने से दो घण्टे पहले अपने टिकट प्राप्त करें। तीर्थदर्शन ट्रेन 18 अक्टूबर को वापस रीवा लौटेगी। कलेक्टर ने पात्र बुजुर्गों से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ उठाने की अपील की
है।
