
ऑन्कोलॉजी ग्रुप ऑफ पुणे की ओर से तीसरी द्विवार्षिक परिषद
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे,: ऑन्कोलॉजी ग्रुप ऑफ पुणे (ओजीपी 2026) की ओर से पेरिटोनियल सरफेस ऑन्कोलॉजी और गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी विषयों पर आयोजित तीसरी द्विवार्षिक परिषद 18 और 19 सितंबर 2026 को हयात रीजेंसी पुणे में आयोजित की जाएगी.17 सितंबर को सिम्बायोसिस स्किल्स लैब में प्री-कॉन्फ्रेंस कैडेवरिक वर्कशॉप का आयोजन किया गया है.
इस परिषद में ऑन्कोलॉजी क्षेत्र के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख कैंसर विशेषज्ञ जटिल एवं उन्नत अवस्था के कैंसर के निदान और उपचार में हो रही प्रगति पर चर्चा करेंगे. यह परिषद चिकित्सकों के लिए अपने कौशल और अनुभवों का आदान-प्रदान करने, उपचार के क्षेत्र में हो रहे नए शोध पर चर्चा करने तथा कैंसर उपचार में नए और बहु-विषयक दृष्टिकोणों की समीक्षा करने के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक मंच साबित होगी. यह जानकारी ऑन्कोलॉजी ग्रुप ऑफ पुणे के अध्यक्ष एवं एम.एन. बुधराणी कैंसर इंस्टीट्यूट के सीनियर सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. देबांशु भादुरी, स्टर्लिंग हॉस्पिटल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ.राकेश नेवे , रूबी हॉल क्लिनिक के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. नागेश शिरसाट,अपोलो हॉस्पिटल की सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एवं आयोजन सचिव डॉ. स्निता सिनुकुमार और सह्याद्रि हॉस्पिटल के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. तुषार पाटील ने पत्रकार परिषद में दी.
परिषद की आयोजन समिति में इंद्रायणी हॉस्पिटल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. शैलेश नाईक, अपोलो हॉस्पिटल की सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. विदिता पोवले, रूबी हॉल क्लिनिक के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. नागेश शिरसाट, अपोलो हॉस्पिटल की रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. श्वेता मुथा, दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अनुप ताम्हणकर, स्टर्लिंग हॉस्पिटल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ.राकेश नेवे, आदित्य बिर्ला हॉस्पिटल के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. जयंत गावंडे और दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. राहुल कुलकर्णी शामिल हैं.
इस परिषद में पेरिटोनियल सरफेस से संबंधित कैंसर, ओवेरियन कैंसर, पेरिटोनियम तक फैल चुके गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर, साइटोरिडक्टिव सर्जरी (सीआरएस) , हाइपरथर्मिक इंट्रापेरिटोनियल कीमोथेरेपी (एचआईपीईसी) , गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी तथा कैंसर उपचार की नई एवं उभरती तकनीकों जैसे विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे.



