पूणेमहाराष्ट्रयात्रा

भगवान वराह जयंती पर पुणे में भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय माहौल में उमड़ा जनसैलाब

भगवान वराह जयंती पर पुणे में भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय माहौल में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। भगवान श्री वराह जयंती के अवसर पर सकल हिंदू समाज, पुणे की ओर से रविवार (13 सितंबर) को भवानी पेठ क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कस्तुरे चौक से शुरू हुई शोभायात्रा का समापन श्री बालाजी मंदिर, भवानी पेठ में हुआ।

 

ढोल-ताशों की गूंज और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान श्री वराह देव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

 

आयोजकों ने बताया कि भगवान विष्णु के वराह अवतार की कथा पृथ्वी की रक्षा से जुड़ी है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए वराह जयंती के अवसर पर पृथ्वी संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और भूमि के महत्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

 

वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जंगलों की कटाई और वैश्विक तापमान में वृद्धि को देखते हुए पृथ्वी और पर्यावरण की रक्षा को प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बताया गया। साथ ही भूमि संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

 

शोभायात्रा के दौरान धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी लोगों तक पहुंचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button