उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

प्रोजेक्ट नई किरण’ से 21 परिवारों में लौटी खुशियां, आपसी मतभेद दूर कर साथ रहने को हुए राजी

प्रोजेक्ट नई किरण’ से 21 परिवारों में लौटी खुशियां, आपसी मतभेद दूर कर साथ रहने को हुए राजी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर रविवार, 13 सितंबर 2026 को महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आपसी वैचारिक मतभेदों के चलते अलग रह रहे 21 परिवारों के पति-पत्नी के बीच समझौता कराया गया।

 

पुलिस के अनुसार, इन परिवारों में आपसी मतभेद और घरेलू कलह के कारण पति-पत्नी कुछ समय से अलग रह रहे थे। विवाद के चलते कई परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गए थे। प्रोजेक्ट नई किरण के तहत दोनों पक्षों की समस्याओं को सुना गया और उन्हें आपसी समझ, संवाद तथा पारिवारिक रिश्तों के महत्व के बारे में समझाया गया।

 

समझाइश के बाद 21 परिवारों के पति-पत्नी आपसी मनमुटाव और कलह को दूर कर दोबारा साथ रहने के लिए राजी हुए। इसके बाद परिवारों को खुशी-खुशी विदा किया गया।

 

पुलिस के मुताबिक ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ का उद्देश्य आपसी विवादों के कारण बिखर रहे परिवारों को समझाइश और आपसी सहमति के माध्यम से फिर से एक सूत्र में जोड़ना है। इस पहल के तहत परिवारों के बीच उत्पन्न विवादों को बातचीत और समझदारी से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button