पूणेमहाराष्ट्रयात्रा

मुख्यमंत्री फडणवीस ने पुणे के सार्वजनिक गणेश मंडलों में किए दर्शन

मुख्यमंत्री फडणवीस ने पुणे के सार्वजनिक गणेश मंडलों में किए दर्शन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को पुणे के विभिन्न सार्वजनिक गणेश मंडलों में पहुंचकर श्री गणराय के दर्शन किए और आरती की। इस अवसर पर विभिन्न गणेश मंडलों की ओर से मुख्यमंत्री का सत्कार किया गया।

 

मुख्यमंत्री फडणवीस ने मानाचा कसबा गणपति, श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति, साने गुरुजी तरुण मंडल तथा श्रीसाई मित्र मंडल ट्रस्ट के गणपति के दर्शन कर आरती की। इसके अलावा उन्होंने महापौर मंजुषा नागपुरे तथा केंद्रीय सहकार राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल के आवास पर भी पहुंचकर श्री गणराय के दर्शन किए।

 

इस अवसर पर केंद्रीय सहकार राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, सांसद नितीन नबीन, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील, विधायक रवींद्र चव्हाण, योगेश टिळेकर, हेमंत रासने सहित विभिन्न गणेश मंडलों के ट्रस्टी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री ने बजाया ढोल

 

श्रीसाई मित्र मंडल ट्रस्ट के गणपति परिसर में मुख्यमंत्री फडणवीस का पारंपरिक ढोल-ताशों की गूंज के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ढोल बजाने वाले युवक से टिपरू काठी लेकर स्वयं ढोल बजाया और ढोल वादन का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button