बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की समस्याओं की गंभीरता से सुनवाई

महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की समस्याओं की गंभीरता से सुनवाई

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिलाओं की शिकायतों एवं आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करते हुए संबंधित मामलों में त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

 

महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं थाना स्तर पर समन्वय किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिला फरियादियों को सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराते हुए उनकी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button