प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जन विश्वास अभियान का शिविर आज सीएफटी भवन उमरीमाधव में

जन विश्वास अभियान का शिविर आज सीएफटी भवन उमरीमाधव में

 

कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का करेंगे भ्रमण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

   मऊगंज  जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 सितंबर 2027 तक मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज लंबित आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने, आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण, पात्रता का सत्यापन तथा विभागीय सेवाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसंवाद एवं उद्योग संवाद में आमजन, जनप्रतिनिधियों और उद्यमियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं पर भी त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने शिविर आयोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शिविर में ग्राम पंचायत हिड़वार, मऊबगदरा, बरयाकला, उमरीमाधव, देवरी शिवमंगल सिंह, बरहटा, भाठी सेंगर, बहेराडाबर, रकरी, दुबगवां दुबान, मुदरिया चौबान सहित 11 ग्राम पंचायतों के नागरिक शामिल होंगे।

 

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से प्रशासन अब नियमित रूप से गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेगा, समाधान सुनिश्चित करेगा और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को साकार करेगा। यह अभियान सुशासन, जवाबदेह प्रशासन और जनविश्वास को नई मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। शिविर का आयोजन सादगीपूर्ण रूप से करें।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button