प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सेवा संकल्प अभियान में मऊगंज ने दिया मानव सेवा का संदेश

सेवा संकल्प अभियान में मऊगंज ने दिया मानव सेवा का संदेश

तीन स्वास्थ्य संस्थानों में लगे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रक्तदान पुण्य का कार्य है – श्री बसंत कुर्रे

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में मानव सेवा और जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण सामने आया। इसी के साथ जिले में सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों का शुभारंभ भी हुआ। जिले के लिए राज्य स्तर से नियुक्त नोडल अधिकारी सह संचालक कौशल विकास श्री बसंत कुर्रे, कलेक्टर संजय कुमार जैन तथा पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित भी किया ।

इस अवसर पर श्री बसंत कुर्रे ने कहा कि रक्तदान पुण्य का कार्य है। रक्तदान के माध्यम से हम जरूरत मंद मरीजों के जीवन रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है । उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ्य एवं पात्र व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगें आना चाहिए। श्री कुर्रे ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में जन सेवा, सामाजिक सहभागिता और अधिक से अधिक लोगों को जन कल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ना है । इस अवसर पर कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा कि सेवा का प्रत्येक छोटा प्रयास किसी जरूरत मंद के लिए बड़ी मदद साबित हो सकता है । सिविल हॉस्पिटल में आयोजित किए गए वृहद रक्तदान शिविर में आम जनों के साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया है । इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए है । उन्होने अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों से रक्तदान में सहभागिता कर पीडित मानवता की सेवा में योगदान देने की अपेक्षा की । इससे पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन काउंटर में रक्तदान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया तदुपरांत रक्तदान किया । इस अवसर पर बीएमओ एस.डी कोल ,जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा अन्य सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button