
उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत को अर्पित की श्रद्धांजलि
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पब्लिक वाणी मीडिया समूह के वरिष्ठ पत्रकार मृगेन्द्र सिंह की माताजी श्रीमती माधुरी सिंह के निधन के उपरांत पचमठा में आयोजित एकादशाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
