
विश्वकर्मा पूजा को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पूजा पंडालों और प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी,। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न पूजा पंडालों, प्रमुख स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की तैनाती की गई है।
पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए संवेदनशील स्थलों, पूजा पंडालों तथा आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस बल द्वारा भीड़-भाड़, लोगों के आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रशासन की ओर से पूजा आयोजकों एवं श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सतर्क रहने तथा स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विश्वकर्मा पूजा के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।



