
अपर पुलिस अधीक्षक औरैया ने की जनसुनवाई, थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश
समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारी भी जुड़े रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय भी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और शिकायतकर्ताओं को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



