उत्तर प्रदेशऔरैयास्वास्थ्य

सेवा संकल्प अभियान 2026’ का शुभारंभ, जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर और फल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सेवा संकल्प अभियान 2026’ का शुभारंभ, जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर और फल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान:औरैया  उत्तर प्रदेश 

‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के प्रथम दिवस पर जिला चिकित्सालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय उपाध्यक्ष, राज्य मद्यनिषेध परिषद ब्रजेश, माननीय विधायक सदर गुड़िया कठेरिया, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, माननीय जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया एवं जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कर विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के पश्चात समस्त जनप्रतिनिधियों ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें ताजे फल वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी का जीवन बचा सकता है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना और निस्वार्थ भाव से जनसेवा करना है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS), स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button