
सेवा संकल्प अभियान में दीपों से जगमगाया मऊगंज, देवतालाब में 51 हजार दीपों से आलोकित हुआ शिव मंदिर परिसर
हाटा शिव मंदिर में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल हुए दीपोत्सव में शामिल, जिलेभर में प्रज्ज्वलित किए गए आशीर्वाद के दीप
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . सेवा, सद्भाव और जनभागीदारी के संदेश के साथ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ जिले में दीपोत्सव के रूप में हुआ। देवतालाब स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर में 51 हजार आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा और आकर्षक आकृतियों में सजाए गए दीपों ने आयोजन को विशेष भव्यता प्रदान की। शाम 7 बजे आयोजित कार्यक्रम में हजारों नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
हाटा शिव मंदिर में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल हुए शामिल

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हाटा शिव मंदिर में आयोजित दीपोत्सव में मऊगंज विधायक श्री प्रदीप पटेल दीप प्रज्ज्वलित किया । उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान के संदेश को जनभागीदारी से जोड़ते हुए उपस्थित नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। विधायक श्री पटेल ने उपस्थित जनसमुदाय के साथ आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित किए। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा। दीपों की मनोहारी छटा ने आयोजन को आकर्षक बना दिया।
जिले के लिए राज्य स्तर से नियुक्त नोडल अधिकारी एवं सह संचालक कौशल विकास श्री बसंत कुर्रे ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनभागीदारी के माध्यम से सेवा और शुभकामनाओं की भावना को अभिव्यक्त करने का अवसर है।
कार्यक्रम में विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष मऊगंज श्रीमती नीलम इन्द्रपाल सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल, कलेक्टर संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन, अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय, एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

जिलेभर में रोशन हुए आशीर्वाद के दीप
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देवतालाब मंदिर के साथ-साथ हाटा शिव मंदिर, कलेक्ट्रेट परिसर, आंगनबाड़ी केंद्रों, पुलिस कंट्रोल रूम, शासकीय महाविद्यालयों, शासकीय विद्यालयों तथा नगरीय निकाय के सभी वार्डों में भी आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जिलेभर में आयोजित दीपोत्सव के माध्यम से सेवा, सद्भाव और जनभागीदारी



