सेवा संकल्प अभियान में आज होगी नमो सेवा गाथा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . सेवा संकल्प अभियान के तहत 19 सितम्बर को रीवा नगर निगम में विभिन्न स्थानों पर नमो सेवा गाथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्थानीय लोक कलाकारों के दल पिछले 25 वर्षों में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, जन कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास योजनाओं से हुए सुखद बदलावों की रोचक कहानी प्रस्तुत करेंगे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से इन कहानियों को प्रस्तुत किया जाएगा। नमो सेवा गाथा के तहत स्वच्छता अभियान, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत नि:शुल्क खाद्यान्न तिवरण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न योजनाओं की सफलता की कहानियों तथा विकास कार्यों को प्रस्तुत किया जाएगा।



