प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

विधायक मऊगंज एवं कलेक्टर ने मौके पर किया 189 प्रकरणों का निराकरण

विधायक मऊगंज एवं कलेक्टर ने मौके पर किया 189 प्रकरणों का निराकरण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य जनता का विश्वास प्राप्त कर सुशासन देना है : विधायक प्रदीप पटेल

विधायक एवं कलेक्टर ने हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ, शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सीएफटी भवन मऊबगदरा में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल एवं कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित एवं समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए। शिविर में कुल 254 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पात्र पाए गए 189 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

 

विधायक श्री प्रदीप पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य जनता का विश्वास प्राप्त करना और सुशासन उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरण हो सके। अभियान के अंतर्गत शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर वहां बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मऊगंज जिले में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिले में पांच सीएम राइज स्कूल विकसित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्कूल बसों की व्यवस्था की गई है तथा आधुनिक शिक्षा पद्धति के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में औद्योगिक विकास को भी गति मिल रही है। एमएसएमई के माध्यम से उद्योग स्थापित हो रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए अस्पतालों का उन्नयन किया जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय के लिए भूमि आवंटित की जा चुकी है। स्वीकृति प्राप्त होने के बाद इनके निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

उद्यमियों से संवाद, उद्योग विस्तार में सहयोग का आश्वासन

       

जन विश्वास शिविर में आयोजित उद्यमी संवाद विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शासकीय योजनाओं की सहायता से अपना व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बने युवाओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि शासकीय योजनाओं से प्राप्त आर्थिक एवं अन्य सहायता ने उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने और आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कलेक्टर ने उद्यमियों से उनके उद्योगों की वर्तमान स्थिति तथा विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों के विस्तार से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उद्योगों को बड़े स्वरूप में विकसित करने के लिए आवश्यक अनुमतियों एवं विभागीय प्रक्रियाओं में संबंधित विभागों से समन्वय कर हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

प्राथमिक शाला मऊबगदरा में विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, शैक्षणिक गतिविधियों की ली जानकारी विधायक एवं कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक शाला मऊबगदरा का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से आत्मीयता के साथ संवाद करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली और एबीसीडी एवं गिनती सुनी और उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से पठन-पाठन, शैक्षणिक गतिविधियों एवं पाठ्य पुस्तकों के वितरण की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें पाठ्य पुस्तकें प्राप्त हो चुकी हैं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अधूरे अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।इसी क्रम में विधायक मऊगंज श्री पटेल एवं कलेक्टर श्री जैन ने उचित मूल्य दुकान भाटी सेंगर का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान में खाद्यान्न वितरण, उपलब्ध स्टॉक एवं हितग्राहियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

हितग्राहियों को वितरित किए हितला

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाटी सेंगर के हितग्राहियों तरीसुद्दीन, मुहर्रम खान, सुलतान खान, शवितुनिशा एवं बृजेंद्र चतुर्वेदी को हितलाभ प्रदान किया गया। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत सुखमंती कोल, मोहर्रम खान, जलील अख्तर, अली अहमद, राज मिश्रा एवं गणेश कोल की पेंशन स्वीकृति की जानकारी दी गई।

कलेक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर सह संचालक कौशल विकास श्री बसंत कुर्रे, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सृष्टि देशमुख, एसडीएम मऊगंज सुश्री रश्मि चतुर्वेदी, सरपंच श्रीमती ममता मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button