
सेवा संकल्प अभियान के तहत हनुमना पहुंची बनारस से वडनगर की सेवा यात्रा
सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया यात्रा का आत्मीय स्वागत
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बनारस से वडनगर के लिए प्रारंभ हुई सेवा यात्रा मऊगंज जिले को हनुमना ब्लॉक पहुंची। हनुमना में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रा का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद खजुराहो श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत दो यात्राएं निकाली जा रही हैं। एक यात्रा बनारस से वडनगर तथा दूसरी वडनगर से बनारस के लिए रवाना हुई है। उन्होंने बताया कि काशी से 10 समूह तथा वडनगर से 10 समूह यात्रा में शामिल हैं। यात्रा में जल कलश लेकर सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया जा रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि 7 सितंबर से प्रारंभ हुई यह यात्रा 7 अक्टूबर को वडनगर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा के दौरान सेवा भाव के साथ 25 पौधे लगाए जाएंगे। इनमें पीपल, आम सहित अन्य उपयोगी पौधे शामिल हैं। इन पौधों के माध्यम से सेवा वाटिका विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा यात्रा के प्रति समर्पण का प्रतीक होगी।
उन्होंने ने कहा कि सेवा का यह भाव जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से प्रधानमंत्री श्री मोदी के नशामुक्त समाज एवं टीबी-मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में सहयोग देने का अनुरोध किया। सेवा यात्रियों ने तहसील मऊगंज में वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम में संभाग संगठन प्रभारी श्री विजय दुबे, विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, विंध्य विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्र, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री मृगेंद्र सिंह, जनपद अध्यक्ष मऊगंज श्रीमती नीलम सिंह परिहार, नगर परिषद अध्यक्ष हनुमना श्री आशुतोष गुप्ता, यात्रा प्रभारी श्री विपिन मिश्र, श्री स्वदीप सिंह, युवा मोर्चा के श्री प्रवीण सिंह, अपर कलेक्टर श्री पी.के. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शशिकांत सरयाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


