प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

रोजगार मेला 23 सितंबर को शासकीय आई.टी.आई. मऊगंज में

रोजगार मेला 23 सितंबर को शासकीय आई.टी.आई. मऊगंज में

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में युवा संगम कार्यक्रम के तहत शासकीय आई.टी.आई. मऊगंज में 23 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 16 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 12 हजार रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

 

उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में वेलस्पन कोर्प लि. अंतर गुजरात, वर्धमान यार्नस सतलापुर मण्डीदीप भोपाल, टाटा इलेक्ट्रानिक्स बैगलोर, विराज प्रोफाइल प्रा. लि. मुम्बाई, यूनो मिंडा ईवी सिस्टम गुरूग्राम हरियाणा, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार इंदौर, शक्ति पंप इंडिया लि. पीथमपुर, टाटा मोटर्स अहमदाबाद गुजरात, एमआरएफ टायर्स गुजरात, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस रीवा, जेके टायर्स मुरेना, परमाल्ली वालेस प्रा. लि. भोपाल, न्यू जील फैशन वियर प्रा. लि. धार, वेयर हाउस फ्लिप कार्ट Ïब्लकिट स्वीगी तथा एमबीआई क्रेडिट कार्ड रीवा में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button