
सोनबरसा में 5,400 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो गिरफ्तार
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। सोनबरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन एवं एक मोटरसाइकिल से कुल 5,400 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 1,620 लीटर बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नितेश मंडल, पिता शत्रुध्न मंडल, ग्राम भलुवाहा तथा रवि कुमार, पिता शिव शंकर राय, ग्राम रामनगरा, थाना कन्हौली, जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है।
पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। मामले में गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।



