
महिला अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया,। अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया ने महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं को लेकर संबंधित विवेचकों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान लंबित मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को लंबित विवेचनाओं में आवश्यक कार्रवाई तेजी से पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।



