उत्तर प्रदेशइटावाप्रशासन

जसवंतनगर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

जसवंतनगर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील जसवंतनगर में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

 

अधिकारियों ने मौके पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 

इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button