प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

शहर की सड़कों से हटाए गए निराश्रित गोवंश

शहर की सड़कों से हटाए गए निराश्रित गोवंश

कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने गोवंश को सुरक्षित रूप से मंडी परिसर पहुंचाया

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

  मऊगंज . शहर क्षेत्र में सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया। कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देश पर नगर परिषद अधिकारी-कर्मचारियों ने अभियान चलाकर गोवंश को शहर क्षेत्र से हटाकर गल्ला मंडी परिसर में सुरक्षित पहुंचाया।

अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विचरण कर रहे गोवंश को व्यवस्थित तरीके से एकत्रित किया तथा उन्हें सुरक्षित रूप से मंडी परिसर पहुंचाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़कों पर निराश्रित गोवंश के कारण उत्पन्न होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना तथा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराश्रित गोवंश को सड़कों पर विचरण करने से रोकने तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के सफल संचालन में सीएमओ नगर परिषद संतोष सिंह और नगर परिषद के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने पालतू पशुओं को खुले में न छोड़ें तथा निराश्रित पशुओं की सूचना संबंधित निकाय को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button