प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

पंचायत उप निर्वाचन-2026 के लिए मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न

पंचायत उप निर्वाचन-2026 के लिए मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न

मास्टर ट्रेनरों ने मतदान प्रक्रिया एवं ईवीएम संचालन की दी विधिवत जानकारी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज : पंचायत उप निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण जनपद पंचायत सभागार मऊगंज में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में निर्वाचन कार्य में नियुक्त मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।

 

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान दलों को मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया की चरणबद्ध एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान केंद्र पर की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही, मतदाता की पहचान, मतदान की प्रक्रिया तथा ईवीएम के माध्यम से मतदान संपन्न कराने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

 

मास्टर ट्रेनरों ने मतदान दलों को ईवीएम के संचालन एवं उससे संबंधित आवश्यक सावधानियों की जानकारी देते हुए मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं निर्वाचन आयोग के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। प्रशिक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षकों ने मतदान अधिकारियों को निर्वाचन दायित्वों का पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं के साथ व्यवहार कुशल एवं सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में मतदान दलों को निर्देशित किया गया कि वे निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं एवं प्रावधानों का भली-भांति अध्ययन कर लें, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की कठिनाई न हो और पंचायत उप निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारु एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराई जा स

के।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button