प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सेवा संकल्प यात्रा की तीसरी टोली का हनुमाना में भव्य स्वागत

सेवा संकल्प यात्रा की तीसरी टोली का हनुमाना में भव्य स्वागत

बहुती जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुए सेवा यात्री, 

अष्टभुजी माता मंदिर परिसर में किया वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान

 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र वाराणसी से जन्म स्थान वडनगर तक निकाली जा रही सेवा ज्योति कलश यात्रा की तीसरी टोली का मऊगंज जिले के हनुमना क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। हनुमना पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने सेवा यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा देश की विविधता में एकता और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आर्थिक रूप से सशक्त राष्ट्र बनाने के संकल्प पर भी चर्चा की गई।

 

 

सेवा संकल्प यात्रा के दौरान सेवा यात्रियों ने मऊगंज जिले के प्रसिद्ध बहुती जलप्रपात का भ्रमण किया। जलप्रपात की मनोहारी प्राकृतिक छटा, हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर यात्री अभिभूत हुए। उन्होंने क्षेत्र के पर्यटन महत्व एवं प्राकृतिक विरासत के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कलेक्टर संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बहुती जलप्रपात भ्रमण के उपरांत सेवा यात्रा दल ने अष्टभुजी माता मंदिर परिसर में पहुंचकर वृक्षारोपण किया। यात्रियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया। सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जा

रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button