प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

साइबर अपराध से बचाव को लेकर सोनबरसा में जागरूकता कार्यक्रम

विद्यार्थियों और शिक्षकों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय

साइबर अपराध से बचाव को लेकर सोनबरसा में जागरूकता कार्यक्रम

 

विद्यार्थियों और शिक्षकों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी,। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के आदेश के आलोक में साइबर थाना की टीम ने मंगलवार को आदर्श मध्य विद्यालय, सोनबरसा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

 

पुलिस टीम ने बताया कि डिजिटल लेन-देन बढ़ने के साथ साइबर अपराध के मामले भी सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी फर्जी कॉल और संदेश, QR कोड, APK फाइल, सोशल मीडिया, निवेश के झांसे, KYC एवं OTP फ्रॉड, नौकरी के नाम पर ठगी तथा तथाकथित ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

 

कार्यक्रम में लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, पासवर्ड, बैंक खाते से संबंधित जानकारी अथवा अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान स्रोत से APK या अन्य फाइल डाउनलोड करने से भी बचने की सलाह दी गई। सोशल मीडिया का उपयोग करते समय भी सावधानी बरतने तथा साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी अपने आसपास के लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

 

पुलिस टीम ने बताया कि साइबर ठगी होने की स्थिति में शुरुआती एक घंटा ‘गोल्डन आवर’ माना जाता है। ऐसे मामलों में पीड़ित को बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके अलावा Cybercrime.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने अथवा नजदीकी थाना से संपर्क करने की सलाह दी गई।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों से साइबर अपराध के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

 

संदेश: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। आपकी जागरूकता ही साइबर अपराध के विरुद्ध सबसे बड़ी ढाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button