
केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपाद नाईक ने रेखी परिवार के घर किए गणेश दर्शन
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान नई दिल्ली
नई दिल्ली। केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपाद नाईक ने राष्ट्रीय मराठी संघ के संस्थापक अध्यक्ष आनंद रेखी के निवास पर पहुंचकर श्री गणेश के दर्शन किए और विधिवत आरती में भाग लिया। इस अवसर पर रेखी परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मराठी संघ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अतुल नौकरिया जैन, कमलेश गायकवाड़, सनराइज सोसायटी के प्रमुख जीतू जैन, भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली के शिबू वर्मा तथा महाराष्ट्र प्रदेश के राजेश कांबले सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ गणेशोत्सव एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की।


