प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जन विश्वास अभियान शिविर आज नगर पंचायत गुढ़ में  

जन विश्वास अभियान शिविर आज नगर पंचायत गुढ़ में  

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 

 रीवा  आम जनता के आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं की मानीटरिंग के लिए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर पंचायत गुढ़ में 26 सितंबर को शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शासन की उच्च प्राथमिकता के मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने एसडीएम गुढ़, सीईओ जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान तथा सीएमओ नगर पंचायत गुढ़ को शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि जिला स्तरीय अधिकारी शिविर में शामिल होने के साथ-साथ अधीनस्थ कार्यालयों, छात्रावास, अस्पताल, उचित मूल्य दुकान आदि का निरीक्षण करें। शिविर का आयोजन सादगीपूर्ण रूप से करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button