जिले में रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . आम जनता की सुविधा के लिए रविवार 27 सितम्बर को रीवा जिले में सभी बैंक खुले रहेंगे। इस संबंध में अग्रणी बैंक प्रबंधक विनय कुमार जायसवाल ने बताया कि रविवार को सभी बैंक शाखाओं में सामान्य रूप से कामकाज होगा। इस दिन सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक तथा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखाएं संचालित होंगी। बैंकर्स यूनियनों के आह्वान पर 28 सितम्बर से 30 सितम्बर तक बैंकों की हड़ताल प्रस्तावित है। इसे ध्यान में रखते हुए आम जनता की सुविधा के लिए बैंक खुलेंगे। हड़ताल की अवधि में भी एटीएम तथा नेट बैंकिंग के माध्यम से लेन-देन की सुविधा रहेगी।