सेवा संकल्प अभियान के तहत आज होगी खेल प्रतियोगिता
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा फिट इंडिया खेल योजना के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में संभागीय खेल अधिकारी एमके धौलपुरी ने बताया कि फिट इंडिया खेल के तहत 26 सितम्बर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खेल प्रतियोगिताएं स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आयोजित की जा रही हैं। इस दिन फुटबाल, कबड्डी, एथलेटिक्स तथा टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। सेवा संकल्प अभियान में 27 सितम्बर को सुबह 7.30 बजे से स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में योगाभ्यास का आयोजन किया गया है। इसमें अधिकारियों-कर्मचारियों, खिलाड़ियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आम जनों सहित पाँच सौ प्रतिभागी शामिल होंगे। योगाभ्यास में शामिल होने के लिए खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

