
महिला हेल्प डेस्क पर महिला फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता से हो रहा निस्तारण
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस विभाग की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपनी समस्याएं बिना किसी संकोच के रखने के लिए सुरक्षित एवं संवेदनशील वातावरण उपलब्ध कराना है।


