
पंडित दीनदयाल जयंती को धूमधाम से मनाया गया
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया :जनपद के बिधूनाविकासखंड के नौसरा जीता का पुरवा ग्राम पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को धूमधाम से मनाया गया उनकी प्रतिमा पर पुष्पा अर्पित कर अतिथियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख विधानसभा बिधूना प्रत्याशी कौशलेंद्र राजपूत एडवोकेट ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने गरीबी में रहकर समाज के उत्थान के लिए बहुत बड़े कार्य किए हैं उनका जन्म मथुरा की नगला चंद्रभान में हुआ था वह आरएसएस के संस्थापक थे की स्थापना की थी अल्पायु में ही उनके माता-पिता का निधन हो गया था इसके बाद 11 फरवरी 1968 में मुगलसराय में निधन हो गया था वह समाज के अच्छे मार्गदर्शक थे लोगों को चाहिए उनके पद चिन्नू पर चलकर आगे बढ़े और समाज की उत्थान का कार्य करें इस अवसर पर कार्यक्रम की आवश्यक माय भारत युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन संघर्ष में रहा है उन्होंने संघर्ष में रहते हुए भी समाज के लिए अच्छा कार्य किया है युवा उनका अनुसरण करें युवाओं के लिए माय भारत विभाग के द्वारा लगातार सहयोग किया जा रहा है युवाउसका लाभ उठाएं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अरविंद कुमार ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिनेश आशुतोष भंवर सिंह नरेश आदेश कुमार माधुरी कृष्णा सिया रानी लज्जावती शीशपाल नीलू प्रजापति छोटेलाल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय राजपूत ने किया


