प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया.

अटल वयो अभ्युदय योजना  के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया.

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न बुनियाद केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सशक्तीकरण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

आयोजित कार्यक्रम में सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सीतामढ़ी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सीतामढ़ी एवं जिला प्रबंधक, बुनियाद केंद्र, सीतामढ़ी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान 57 वरिष्ठ नागरिक लाभार्थियों को अटल वयो अभ्युदय योजना के उद्देश्यों, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, स्वास्थ्य, आश्रय, भोजन, सामाजिक सुरक्षा तथा उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को उपहार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

25 सितंबर को भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इसी प्रकार दिनांक 26.09.2026 को *बुनियाद केंद्र, पुपरी* एवं *बुनियाद केंद्र, बेलसंड* में भी जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों केंद्रों पर उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को *अटल वयो अभ्युदय योजना* के प्रावधानों एवं सरकार द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्रत्येक केंद्र पर लाभार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को गरिमापूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने, उनके स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने तथा समाज में उनके प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

जिला प्रशासन, सीतामढ़ी एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण एवं सशक्तीकरण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button