बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

भ्रामक एवं मिथ्या सूचनाओं के प्रसार पर जिला प्रशासन सख्त, 

भ्रामक एवं मिथ्या सूचनाओं के प्रसार पर जिला प्रशासन सख्त, 

 

संबंधित सोशल मीडिया प्रोफाइल(फूल कुमार) के विरुद्ध होगी विधि सम्मत कार्रवाई

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी, बिहार 

 

बेलसंड क्षेत्र में बागमती नदी के तटबंध टूटने एवं बाढ़ की स्थिति से संबंधित पुराने वीडियो/भ्रामक सामग्री को वर्तमान घटना के रूप में प्रसारित किए जाने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल “फूल कुमार” के माध्यम से बेलसंड में बागमती नदी का बांध टूटने से संबंधित वीडियो एवं खबर प्रसारित किए जाने की सूचना सामने आई है। जिला प्रशासन के अनुसार, प्रसारित सामग्री वर्तमान स्थिति से संबंधित नहीं है और इससे आम लोगों में अनावश्यक भ्रम एवं भय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में सीतामढ़ी जिले में बाढ़ की कोई आपात स्थिति नहीं है। जिले के सभी महत्वपूर्ण तटबंध सुरक्षित हैं तथा प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा तटबंधों एवं नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रशासन द्वारा संबंधित सोशल मीडिया प्रोफाइल एवं प्रसारित सामग्री को गंभीरता से लेते हुए प्रोफाइल संचालक की पहचान/ट्रेसिंग कर आपदा प्रबंधन से संबंधित लागू विधिक प्रावधानों के तहत विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

(जिला प्रशासन की अपील)

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि बाढ़, तटबंध टूटने अथवा आपदा से संबंधित किसी भी सूचना को बिना सत्यापन के सोशल मीडिया पर साझा न करें। केवल जिला प्रशासन एवं अधिकृत सरकारी माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं का प्रसार न केवल आम लोगों में अनावश्यक भय उत्पन्न करता है, बल्कि इससे विधि-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। अतः नागरिक जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध सूचना की पुष्टि संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों अथवा अधिकृत सरकारी माध्यमों से अवश्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button