
पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्यों/प्राचार्यों के साथ आयोजित की गयी गोष्ठी ।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया में आज दिनांक 27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय ककोर मुख्यालय स्थित सभागार में जनपद के समस्त हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट एवं डिग्री कॉलेजों के प्रधानाचार्यों व प्राचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुचारू वातावरण बनाए रखने हेतु निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए:
1. छात्र/छात्राओं की सुरक्षा: विद्यालयों व महाविद्यालयों के परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
2. सीसीटीवी कैमरों द्वारा निगरानी: विद्यालय परिसर के प्रवेश/निकास द्वारों तथा संवेदनशील स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाए जाएं और उन्हें सदैव क्रियाशील रखा जाए।
3. अनावश्यक व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित: विद्यालय परिसर में किसी भी बाहरी अथवा अनावश्यक व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहे। प्रवेश द्वार पर आगंतुकों (Visitors) का विवरण दर्ज करने हेतु रजिस्टर रखा जाए।
4. कर्मचारियों का सत्यापन: विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षण/गैर-शिक्षण कर्मचारियों, सुरक्षा गार्डों, बस/वाहन चालकों एवं अन्य सपोर्ट स्टाफ का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन (Police Verification) कराया जाए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी प्रधानाचार्यों से अपील की गई कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस व हेल्पलाइन नंबरों (112) पर दें।

