उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा सर्किल अजीतमल के सभी थानों का अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा सर्किल अजीतमल के सभी थानों का अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया में आज दिनांक 27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा सर्किल अजीतमल के थाना अजीतमल, थाना अयाना एवं थाना फफूंद में अर्दली रूम आयोजित कर उपस्थित विवेचनाधिकारियों से लंबित अभियोगों एवं विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान महिला अपराध सहित गंभीर प्रकरणों में अब तक की गई विवेचनात्मक कार्यवाही, साक्ष्य संकलन एवं लंबित कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा विवेचनाओं को शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने, साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं अनावश्यक रूप से लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button