
बागमती नदी में गिरा 11 केवी विद्युत पोल, SDRF टीम ने संभाला मोर्चा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
रुन्नीसैदपुर। प्रखंड क्षेत्र के कटौंझा के समीप बागमती नदी में 11 केवी बलुआ फीडर का एक विद्युत पोल गिरने की सूचना से संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी के निर्देश पर SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
SDRF की टीम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से मौके का जायजा लिया और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाए। विद्युत पोल गिरने की घटना को देखते हुए विद्युत आपूर्ति तथा आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
प्रशासन एवं विद्युत विभाग की टीम स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है। अधिकारियों के अनुसार, मौके पर आवश्यक कार्रवाई जारी है तथा सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए आगे के कदम उठाए जा रहे हैं।

