पूणेमहाराष्ट्ररोजगार

कीस्टोन में रोजगार महाकुंभ, 26 कंपनियों की भागीदारी

कीस्टोन में रोजगार महाकुंभ, 26 कंपनियों की भागीदारी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, । कीस्टोन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से आयोजित ‘रोजगार महाकुंभ 2026’ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की 26 कंपनियों ने हिस्सा लिया और 75 से अधिक कंपनी प्रतिनिधि चयन प्रक्रिया के लिए उपस्थित रहे। रोजगार के अवसरों के लिए 600 से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ. रावसाहेब लटपटे ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों को कौशल विकास और उद्योग जगत की आवश्यकताओं के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।

 

रोजगार महाकुंभ में ITI एवं Diploma, BBA-BCA, Core Engineering, IT Related Engineering और Post Graduate श्रेणियों के उम्मीदवारों को अवसर मिले। विभिन्न कंपनियों द्वारा इंटरव्यू और कौशल परीक्षण आयोजित किए गए। आयोजकों के अनुसार 100 से अधिक रोजगार ऑफर मिलने की संभावना है।

 

कार्यक्रम के आयोजन में 100 से अधिक छात्र स्वयंसेवकों और 30 से अधिक स्टाफ समन्वयकों ने योगदान दिया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. संदीप कदम, फाउंडर डायरेक्टर प्रो. यशोधन सोमण, डायरेक्टर डॉ. प्रशांत कसबे, डायरेक्टर अंकित लुनावत और डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विपुल महिंद्रकर का मार्गदर्शन रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button