इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

एसएसपी इटावा ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

एसएसपी इटावा ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतों से संबंधित प्रार्थना पत्र एसएसपी को सौंपे।

 

एसएसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर मामलों में प्रभावी कार्रवाई और शिकायतों के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

 

उन्होंने अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं का तत्परता से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इटावा पुलिस के अनुसार, जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button