गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज .गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस रहेगा। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दौरान जिले की समस्त कंपोजिट मदिरा दुकाने, देशी मद्य भंडागार, बीयर बार एवं एफ एल -3 ए दुकाने बंद रहेगी। कलेक्टर ने शुष्क दिवस पर कहीं भी मदिरा का अवैध विक्रय न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है
।



