प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

गांधी जयंती पर 07 बंदी हुए रिहा अच्छे आचरण के कारण 07 बंदियों को मिला सजा में छूट का लाभ

गांधी जयंती पर 07 बंदी हुए रिहा अच्छे आचरण के कारण 07 बंदियों को मिला सजा में छूट का लाभ

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . केन्द्रीय जेल रीवा से गांधी जयंती पर 07 बंदियों को रिहा किया गया। अच्छे आचरण के कारण इन बंदियों को सजा में छूट का लाभ दिया गया। जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर इन बंदियों को छूट का लाभ देकर रिहा किया गया। इस संबंध में जेल अधीक्षक एस.के. उपाध्याय ने बताया कि सभी बंदियों के परिजनों को इस संबंध में समय पर सूचना दे दी गई थी। गांधी जयंती पर सभी रिहा बंदी अपने परिजनों के साथ प्रसन्न होकर घर गए। गांधी जयंती पर रिहा होने वाले बंदियों में शहडोल जिले के दो बंदी, अनूपपुर जिले के 02 बंदी तथा सिंगरौली जिले तीन बंदी को रिहा किया गया है। ये सभी बंदी आजीवन कारावास की सजा प्राप्त थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button