
खानपुर नगर वन में वन्य प्राणी सप्ताह एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया,। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशानुसार क्षेत्रीय कार्यालय औरैया एवं जिला गंगा समिति, औरैया के संयुक्त तत्वावधान में खानपुर नगर वन में वन्य प्राणी सप्ताह एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत खानपुर नगर वन परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों को वन्यजीवों एवं उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ-साथ वन क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों एवं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए प्रेरित किया गया।
वन विभाग एवं जिला गंगा समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वन्यजीव एवं प्राकृतिक संसाधन हमारी पारिस्थितिकी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण के लिए जनसहभागिता एवं सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में प्रकृति, वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।



