पूणेमहाराष्ट्रस्वास्थ्य

संचेती कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी की आयएपी एक्सलन्स अवॉर्ड्स 2026 में उल्लेखनीय कामगिरी  

संचेती कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी की आयएपी एक्सलन्स अवॉर्ड्स 2026 में उल्लेखनीय कामगिरी  

 

संचेती कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी ने आयएपी एक्सलन्स अवॉर्ड्स 2026 में तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते — ‘बेस्ट कॉलेज’, ‘टेक्नोलॉजी इंटीग्रेटेड सेंटर’ और ‘स्पेशलाइज्ड ऑर्थोपेडिक रिहैबिलिटेशन सेंटर’

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,  : संचेती कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी ने इंडियन असोसिएशन ऑफ फिजिओथेरपिस्ट्स (आयएपी) एक्सलन्स अवॉर्ड्स 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए. नई दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वर्ल्ड फिजिओथेरपी एशिया वेस्टर्न पॅसिफिक (डब्ल्यूपीएडब्ल्यूपी) इस प्रादेशिक परिषद के दौरान आयोजित विशेष समारोह में ये तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए गए. इंडियन असोसिएशन ऑफ फिजिओथेरपिस्ट्स (आयएपी) के अध्यक्ष डॉ. संजीव झा के हाथों संचेती हेल्थकेअर अकॅडमी की अध्यक्ष मनीषा संघवी और कॉलेज की प्राचार्या डॉ. राधा भट्टड ने ये पुरस्कार स्वीकार किए.

 

संचेती कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी को ‘बेस्ट कॉलेज अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. इसके साथ संस्था के प्रमुख अस्पताल संचेती इन्स्टिट्यूट फॉर ऑर्थोपेडिक्स अँड रिहॅबिलिटेशन (एसआयओआर) को ‘टेक्नोलॉजी इंटीग्रेटेड सेंटर अवॉर्ड’ और ‘स्पेशलाइज्ड ऑर्थोपेडिक रिहॅबिलिटेशन सेंटर अवॉर्ड प्रदान किए गए.

 

लगभग 70 वर्षों की विरासत वाली राष्ट्रीय स्तर की संस्था आयएपी द्वारा प्रदान किए जाने वाले आयएपी एक्सलन्स अवॉर्ड्स फिजियोथेरेपी शिक्षा में शैक्षणिक गुणवत्ता, चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और संशोधन में योगदान को मान्यता देते हैं. पद्मश्री, पद्मभूषण, पद्मविभूषण और डॉ. बी.सी. रॉय पुरस्कार से सम्मानित डॉ. के.एच. संचेती इनकी दूरदृष्टि से वर्ष 1995 में स्थापित यह नैक-मान्यताप्राप्त संस्था फिजिओथेरपी में डिग्री, पोस्टग्रेजुएट और पीएच.डी. पाठ्यक्रम उपलब्ध है.

 

कॉलेज में विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ प्रत्यक्ष मरीज देखभाल का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जाता है. इसमें प्रमुख टर्शरी केअर अस्पताल के साथ-साथ अन्य अस्पतालों के विभिन्न विभागों में प्रशिक्षण तथा आधुनिक पुनर्वास तकनीकों के माध्यम से प्रात्यक्षिक प्रशिक्षण शामिल है. इसके अलावा, संशोधन को विशेष प्रोत्साहन, राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख परिषदों में सहभाग और अत्याधुनिक तकनीकों से परिचय विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देते हैं.

 

इस सफलता पर संचेती हेल्थकेअर अकॅडमी अध्यक्ष मनीषा संघवी ने कहा, “ आयएपी एक्सलन्स अवॉर्ड्स 2026 पिछले 30 वर्षों से शुरू रहे हमारे शैक्षणिक दृष्टिकोण को मिली एक महत्वपूर्ण मान्यता है. सखोल वैद्यकीय प्रशिक्षण, उपचार के परिणामों पर आधारित संशोधन और आधुनिक पुनर्वसनशास्त्र को शुरुआत से ही शिक्षा में शामिल करना हमारी शिक्षण पद्धति के प्रमुख आधार रहे हैं.

 

‘बेस्ट कॉलेज’ पुरस्कार हमारे संस्था के निर्माण और विकास में योगदान देने वाले सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों को पहचान देता है . साथ ही, यह हमारे संस्थापक डॉ. के.एच. संचेती इनकी दूरदृष्टि और इस सफर का हिस्सा रहे प्रत्येक प्राचार्य, प्राध्यापक, चिकित्सा विशेषज्ञ, विद्यार्थी, पूर्व विद्यार्थी और टीम सदस्य के योगदान का सम्मान भी है.

 

यह सम्मान फिजियोथेरेपी शिक्षा, संशोधन और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता के मानकों को और मजबूत करने के लिए हमें प्रेरित करता है. साथ ही, स्वास्थ्य सेवा व्यवस्थापन एवं नर्सिंग, एक्सप्रेसिव्ह आर्टस् और मुव्हमेंट थेरपी तथा क्लिनिकल फेलोशिप्स जैसे क्षेत्रों में विद्यार्थियों और युवा व्यावसायिकों के लिए नए अवसर बनाने की हमारी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए भी यह पुरस्कार हमें प्रोत्साहित करता है. इन सभी पहलों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में शिक्षा, उपचार और सेवा के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और मजबूत होती है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button