प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

04 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेगा ‘सेवा सेतु अभियान’ शिविर

04 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेगा ‘सेवा सेतु अभियान’ शिविर

‘सरकार आपके द्वार’ गाँव और वार्ड स्तर पर नागरिकों को मिलेंगी लोक सेवाएँ

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

       मऊगंज .राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिले के नगरीय क्षेत्रों में 04 अक्टूबर को ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के तहत विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका एवं नगर परिषद स्तर पर आयोजित शिविरों में नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और लोक सेवाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी। शिविर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक लगेंगे। यह अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिविरों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के साथ नागरिकों के आवेदनों और समस्याओं का यथासंभव मौके पर निराकरण किया जाएगा। अभियान में कृषकों, श्रमिकों, महिलाओं तथा वंचित एवं कमजोर वर्गों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक लोक सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा। ‘सेवा सेतु अभियान’ को ‘जन-विश्वास अभियान’ से भी जोड़ा गया है, जिसका उद्देश्य पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button