
दुर्गापूजा को लेकर थाना परिसरों में हुई शांति समिति की बैठक
शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
आगामी दुर्गापूजा एवं अन्य पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत विभिन्न थाना परिसरों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने पूजा-पंडाल आयोजकों तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों से प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पालन करने की अपील की। साथ ही सभी से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आग्रह किया गया।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय परिस्थिति की जानकारी मिलते ही तत्काल स्थानीय थाना पुलिस या डायल-112 को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पूजा समिति के सदस्य सहित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।


