
ट्रैफिक पुलिस ने चलाया रोको-टोको व सघन वाहन जांच अभियान
यातायात नियमों के पालन को लेकर वाहन चालकों को किया जागरूक, उल्लंघन पर कार्रवाई
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर निगरानी के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रोको-टोको अभियान तथा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
वहीं, जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।


