प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नवदुर्गा, दशहरा का त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने की गई अपील

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

  मऊगंज / अपर कलेक्टर पीके पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने नवदुर्गा पर्व, दशहरा का पर्व आपसी सदभाव के साथ मनाने की अपील की । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम उपस्थित रहें।

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में बताया गया कि नवदुर्गा पर्व 11 अक्टूबर से प्रारंभ होगा तथा विजयदशमी के दिन समापन होगा। अपर कलेक्टर ने कहा कि पूजा पंडाल सड़को पर नही बनाएं। पूजा पंडाल इस तरह नही बनाये की आवागमन प्रभावित हो । मिट्टी से बनी दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाए। पंडालों के सुरक्षा की जवाबदारी आयोजको की होगी । सभी पूजा पंडालों को एमपीईबी से अस्थाई कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा । नवरात्र के दौरान आकेस्ट्रा, गरबा के आयोजन के लिए एसडीएम से अनुमति लेनी होगी । उन्होंने सार्वजनिक पंडालों पर निर्धारित डेसीबल पर ही भक्ति गीत बजाए जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नही करना पडें । विजर्सन के समय छोटे बच्चों को दूर रखा जाए ।

अपर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया चल समारोह के पूर्व नगर में झूल रही तारों को व्यवस्थित कर लिया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की घटना घटित नही हो सके।उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से कहा कि नगर का भ्रमण कर चिन्हित मार्गाे की साफ सफाई कराई जाए। उन्होने कहा कि थाना स्तर एवं अनुभाग स्तर पर शांति समिति की बैठके आयोजित करते हुए आयोजको को बुलाया जाए, और उनसे धार्मिक पूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की जाए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम ने कहा कि विजयदशमी के दिन मूर्तियों के विसर्जन हेतु नगर में बनाये अस्थाई कुंडों पर तैराक एवं लाइफ जैकेट की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की घटनाएं घटित नही हो सके। असामाजिक तत्वो की गतिविधियों पर पुलिस व्दारा निरंतर रूप से नजर रखी जाएगी । जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में समिति के सदस्यों ने चल समारोह के दौरान कमेटी के सदस्यों से अपनी संस्थान का पहचान पत्र पहनकर रखने, त्योहार के समय सड़क पर घूम रहे अवारा मवेशियों को नियंत्रित करने, देवी जागरण के अलावा किसी अन्य तरह के कार्यक्रम नही आयोजित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने अपने सुझाव दिए। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल,एसडीएम हनुमना राजेश मेहता , एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र, एसडीओपी पुलिस सची पाठक , सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button