प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

पारंपरिक उल्लास और सौहार्द से मनाए जाएंगे त्योहार – अपर कलेक्टर 

पारंपरिक उल्लास और सौहार्द से मनाए जाएंगे त्योहार – अपर कलेक्टर 

त्योहारों में सुरक्षा, साफ-सफाई के होंगे विशेष प्रबंध 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्रि, दशहरा, दीपवली तथा छठ पर्व के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में प्रभारी अपर कलेक्टर सुधीर बेक ने कहा कि जिले में पारंपरिक उल्लास और सौहार्द के साथ सभी पर्व और त्योहार मनाए जाएंगे। जिले में आपसी समन्वय के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाने की परंपरा को हम सब कायम रखेंगे। नवरात्रि, दशहरा तथा दीपावली पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाएगी। नवरात्रि में बड़ी संख्या में महिलाएं तथा अन्य भक्त भोर से ही रानी तालाब मंदिर तथा अन्य देवी मंदिरों में देवी माता को जल चढ़ाने जाते हैं। नगर निगम सभी प्रमुख मार्गों की सुबह 5 बजे तक साफ-सफाई सुनिश्चित करे। मार्गों में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था करें। देवी मंदिरों तथा अन्य प्रमुख मंदिरों के आसपास भी विशेष साफ-सफाई तथा शहर की प्रमुख सड़कों में सुधार कार्य तत्काल कराएं।

अपर कलेक्टर ने कहा कि नवरात्रि में शहर में कई स्थानों पर सार्वजनिक दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। इसके पण्डाल बिजली की लाइन के नीचे न लगाएं। पेट्रेाल पंप, गैस गोदाम, अस्पताल, स्कूल आदि से सुरक्षित दूरी पर पण्डाल बनाएं। पण्डाल बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आवागमन में किसी तरह की बाधा न हो। प्रतिमा स्थापित करने के बाद पण्डाल में कम से कम दो समिति सेवक हमेशा तैनात रहें। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित घाटों पर ही करें। विसर्जन स्थलों में पुलिस, तैराक, जेसीबी मशीन, प्रकाश व्यवस्था, नगर निगम की टीम, सफाई कर्मी तैनात रहेंगे। पूजा पण्डालों में प्लास्टिक और पॉलिथिन का उपयोग न करें।

बैठक में बताया गया कि सभी एसडीएम और थाना प्रभारी स्थानीय स्तर पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाली समितियों की बैठक लेकर उन्हें सुरक्षा प्रबंधों, यातायात, बिजली का अस्थाई कनेक्शन लेकर सुरक्षित उपयोग की समझाइश दें। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बल तैनात रहेगा। नगर के यातायात को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रबंध किए जा रहे हैं। आम जनता तथा दुर्गा समिति के सदस्य व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग करें। झांकियों के चल समारोह तथा एनसीसी मैदान में रावण पुतला दहन कार्यक्रम के लिए भी सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएंगे। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने उपयोगी सुझाव दिए। बैठक में संबंधित अधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button