उद्यान विभाग देगा फाउंडेशन आलू बीज पर 1000/- सब्सिडीः
आलू किसानों को मिलेगा 100 रू प्रति कुंतल भण्डारण अनुदानः-
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया : निजी शीतगृहों में आलू भण्डारित करने वाले किसानों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 100 रु० प्रति कुन्तल की दर से भण्डारण प्रभार (किराया) पर अनुदान दिया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी, सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि योजना का उद्देश्य किसानों को भण्डारण लागत में राहत देना है। योजना से लाभ लेने के लिए जनपद के किसी भी शीतगृह में आलू भण्डारित करने वाले किसान https://potato.uphorticulture.in पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। किसानों को अपना आधार कार्ड, बैकपासबुक, खसरा खतौनी, शीतगृह द्वारा जारी आलू जमा रसीद, भण्डारण शुल्क रसीद, निकासी रसीद तथा गेटपास आदि आवश्यक अभिलेख पोर्टल पर अपलोड करना होगा। साथ ही उद्यान अधिकारी ने बताया कि प्रति किसान अधिकतम 2.0 हे0 क्षेत्रफल में 200 कुन्तल आलू निकासी पर 20000/- रू का भाड़ा अनुदान प्राप्त कर सकता है। जनपद में निजी क्षेत्र में 17 शीतगृह क्रियाशील है। जिनकी भण्डारण क्षमता 173109 मैट्रिक टन है, क्षमता के सापेक्ष 137253 मैट्रिक टन आलू भण्डारित हुआ है। अभी तक 44 प्रतिशत आलू निकासी हुई है तथा 82645 मैट्रिक टन आलू अवशेष है आलू की निकासी अक्टूबर, 2026 तक की जानी है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर योजना का लाभ लेने हेतु अभी तक 222 कृषकों के पंजीकरण कराया है, जिसमें से 83 आवेदन शीतगृह स्तर पर लम्बित है। 30 कृषकों के खाते में रू0 2.73 लाख की धनराशि डी०बी०टी० के माध्यम से भेजी जा चुकी है। जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के अधिक से अधिक कृषकों से योजना से लाभ लेने की अपील की है।



