
“संविधान संवाद” अभियान के अंतर्गत तिलक इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा मा० जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,औरैया मयंक चौहान के आदेशानुसार “संविधान संवाद “Samvidhan Samvaad” अभियान के अंतर्गत सचिव/सिविल जज (सी०डि०), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया श्रीमती रोमा गुप्ता की अध्यक्षता में तिलक इंटर कॉलेज, औरैया में संवैधानिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में न्यायिक अधिकारी सुश्री शालिनी त्यागी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, औरैया द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को भारतीय संविधान मे दिये गए मौलिक अधिकारों एवं उसके महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। न्यायिक अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता एवं सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, विधिक जागरूकता एवं अपने मौलिक अधिकारों के प्रति समझ विकसित करना तथा उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है तथा इसमें निहित संवैधानिक मूल्य प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता की भावना से प्रेरित करते हैं। विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान रखने तथा एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार दीक्षित, शिक्षक उपेन्द्र नाथ मिश्रा एवं संजय यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी के साथ पीएलवी आलेहसन, कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार, ऋषभ पोरवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता विकसित करने तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग बनाने का प्रयास किया गया।



